Ad Code

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

लोन गारंटर बनने से CIBIL Score पर क्या असर पड़ता है? पूरी जानकारी

लोन गारंटर बनने से CIBIL स्कोर पर क्या असर पड़ता है? पूरी जानकारी 

बहुत लोग बिना सोचे-समझे किसी के लोन में गारंटर बन जाते हैं, लेकिन उन्हें पता नहीं होता कि Loan Guarantor बनने से CIBIL Score पर कितना बड़ा Impact पड़ सकता है

कई लोग सिर्फ रिश्तेदारी या दोस्ती में गारंटर बन जाते हैं, लेकिन बाद में यही फैसला उनके लिए financial problem बन जाता है


यार, एक बात बताओ,  क्या तुमने भी कभी किसी दोस्त या रिश्तेदार के लिए लोन गारंटर बनने की गलती की है?मेरे एक दोस्त ने की थी। उसके पड़ोसी ने कहा  भाई, बस एक साइन करना है, कुछ नहीं होगा उसने सोचा, अरे यार इसमें क्या है  , कर दिया साइन।

 6 - महीने बाद उसका खुद का होम लोन रिजेक्ट हो गया।

CIBIL स्कोर 780 से गिरकर 640 पर आ गया था। वजह  पड़ोसी की 3 EMI बाउंस हो गई थीं और वो गारंटर था।

अगर आप भी किसी के लिए गारंटर बनने की सोच रहे हो  यह आर्टिकल पूरा पढ़ो। सच में काम आएगा।


गारंटर होता कौन है?

सीधी भाषा में समझो।

जब कोई बैंक से लोन लेता है, तो बैंक को एक "बैकअप" चाहिए होता है। मतलब अगर जिसने लोन लिया वो EMI नहीं भरता — तो बैंक किसके पास जाएगा पैसे माँगने? गारंटर के पास।

गारंटर basically एक गारंटी देता है कि — "अगर यह बंदा नहीं भर पाया, तो मैं भरूँगा

यह सिर्फ एक कागज़ी खानापूर्ति नहीं है। यह एक कानूनी ज़िम्मेदारी है। और इसकी भारी कीमत होती है  कभी कभी अपनी पूरी financial life की कीमत।

 

CIBIL स्कोर क्या होता है?

CIBIL स्कोर एक ३ अंकों का नंबर होता है — ३०० से ९०० के बीच। यह नंबर बताता है कि आप financially कितने भरोसेमंद हो।

  • 750-900  :-  शानदार लोन मिलेगा, कम ब्याज पर
  • 650-749  -  ठीक-ठाक लोन मिलेगा, लेकिन थोड़ा ज़्यादा ब्याज
  • 550-649  -   कमज़ोर  लोन मुश्किल से मिलेगा
  • 300-549   -  खतरे का इलाका  रिजेक्शन लगभग पक्का

यह स्कोर बनता है आपकी Credit Repayment History से, पुराने लोन से, क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल से और जिन लोन की आपने गारंटी दी है, उनसे भी।

 

गारंटर बनने से CIBIL पर क्या होता है?

यहाँ असली बात है ध्यान से पढ़ो

1.  लोन आपकी क्रेडिट रिपोर्ट में दिखता है

जैसे ही आप किसी के लोन के गारंटर बनते हो   वो लोन आपकी CIBIL रिपोर्ट में भी दिखने लगता है आपने एक रुपया नहीं लिया लेकिन Credit Report  नज़रिए से वो लोन आपका भी है

मतलब अगर वो  10 लाख का लोन है  तो आपकी credit liability 10 लाख बढ़ गई बैंक सोचेगा इसके ऊपर पहले से इतनी ज़िम्मेदारी है

2. उधारकर्ता की EMI मिस हुई  आपका स्कोर गया

यही सबसे बड़ा खतरा है।

उसने एक EMI बाउंस  की  आपकी CIBIL रिपोर्ट में भी लाल निशान आएगा 3  EMI बाउंस की  आपका स्कोर तेज़ी से गिरना शुरू होता है 6  महीने से ज़्यादा डिफ़ॉल्ट  NPA की एंट्री होगी, जो सालों तक आपका स्कोर खराब रखेगी

और सबसे बुरी बात  जिसने लोन लिया उसने आपको बताया भी नहीं  आपको तब पता चलता है जब खुद कुछ लोन लेने जाते हो तब 

3 . लोन लेने की लिमिट  घट जाती है

एक छोटी सी एक्साम्पल :

मान लो आपकी मंथली  सैलरी  40000  रुपए है  बैंक के नियमों के हिसाब से ज्यादा से ज्यादा  EMI क्षमता होती है करीब 40 -50 % सैलरी  यानी 20000 से 25000  मंथली 

अब आपने किसी का 15  लाख का लोन गारंटी किया, जिसकी EMI है 15000  रूपए है  बैंक बोलेगा  आपकी EMI क्षमता में से 15000  तो पहले से इस्तेमाल है। तो आपको खुद के लिए लोन मिलेगा बहुत कम।

४. आपको नोटिस आएगा, कोर्ट भी

अगर जिसने लोन लिया है वह आदमी  पूरी तरह डिफ़ॉल्ट कर दे  तो सबसे पहले  बैंक उसे नोटिस भेजता है, फिर सीधे आपको।

सीधी बात — applicant नहीं भरेगा तो बैंक आपसे पैसे मांगेगा  ल, और अगर एप्लिकेंट डिफाल्ट कर देता है और लोन रीपेमेंट नहीं करता है सीधे तौर पर आप उस लोन के जिम्मेदार होते  है 

अगर एप्लिकेंट और  गारंटर  दोनों ही  लोन का रेपेमेट नहीं करते है तो दोनों जन के नाम पे  लीगल  कार्यवाही  में आपका नाम भी आता है। आपकी संपत्ति भी जब्त हो सकती है। यह सब तब होता है जब आपने किसी की "मदद" की थी   बिना सोचे।


किन मामलों में यह ज़्यादा खतरनाक है?

हर लोन गारंटी समान रूप से जोखिम भरी नहीं होती। लेकिन कुछ परिस्थितियों में खतरा बहुत बढ़ जाता है।

होम लोन गारंटर  रकम बड़ी होती है (20 -50  लाख+), रीपेमेंट टाइम  (15 -20  साल)। एक बार गारंटर बने तो आप भी उस लोन के साथ २० साल के लिए बंध जाते हो

बिज़नेस लोन गारंटर   व्यापार डूबने का खतरा ज़्यादा होता है अगर बिज़नेस डूबा तो लोन भी डूबा और आपका सिबिल भी डूब जायेगा 

पर्सनल लोन गारंटर   कोई  अनसेक्युरेद  (Collateral) नहीं होती। बैंक सीधे गारंटर के पास आता है डिफ़ॉल्ट पर

किसी रिश्तेदार/दोस्त का लोन  दोस्ती यारी और रिस्तेदारी में  ज़्यादा होता है ना कहना मुश्किल लगता है। और रिश्ता भी खराब होता है अगर कुछ गलत हो जाए।


गारंटी देने से पहले ये 5  सवाल ज़रूर पूछो

अगर कोई आपको गारंटर बनने को कह रहा है, तो खुद से ये सवाल करो:

1 . इसका Repayment Record  कैसा है - क्या उसने पहले कोई लोन लिया है और टाइम पे  भरा  है  अपना CIBIL और , उसका CIBIL चेक करो

2 . अगर वो नहीं भरा तो क्या मैं भर सकता हूँ     यह दोस्ती यारी वाला  सवाल नहीं, व्यावहारिक सवाल है। EMI calculate करो अपनी बचत देखो

3 . क्या मुझे जल्द ही अपना लोन चाहिए--   अगर आप 6 - 12  महीनों में घर, गाड़ी, या बिज़नेस लोन  के लिए लोन लेने वाले हो  ते  अभी गारंटर मत बनो।


क्या गारंटर से बाहर निकला जा सकता है?

हाँ   लेकिन आसान नहीं है।

अगर आप गारंटर की स्थिति से बाहर निकलना चाहते हो, तो तीन विकल्प हैं:

विकल्प 1 :-  एप्लिकेंट लोन  बंद करे    -  लोन पूरा भर दे लोन बंद होगा तो गारंटी भी खत्म सबसे सरल उपाय, व्यावहारिक रूप से मुश्किल।

विकल्प 2   :-  दूसरा गारंटर लाओ: बैंक से अनुरोध करो कि आपकी जगह कोई और गारंटर बने। बैंक माने तो छूट सकते हो   लेकिन बैंक की सहमति ज़रूरी है

विकल्प 3  — लोन ट्रांसफर  -: एप्लिकेंट  दूसरे बैंक में लोन ट्रांसफर करे बिना गारंटर के  अगर उसका CIBIL तब तक सुधरा हो

एक बात याद रखो  सिर्फ माफी माँगने से या मौखिक समझौते से गारंटी खत्म नहीं होती। बैंक की लिखित सहमति चाहिए।


CIBIL स्कोर वापस कैसे लाएँ?

अगर गारंटी की वजह से स्कोर गिर गया तो:

एप्लिकेंट  से बात करो "=   सुनिश्चित करो कि EMI वक्त पर भरी जाए  समस्या की जड़ पर काम करो

अपनी EMI/क्रेडिट कार्ड भुगतान बिल्कुल सही रखो   :-  खुद की payment history मज़बूत रखो

अभी कोई नया लोन मत लो  -   ज़्यादा आवेदन से स्कोर और गिरेगा

CIBIL रिपोर्ट नियमित रूप से चेक करो  -     गलत एंट्री हो तो विवाद उठाओ

समय लगता है  -  स्कोर सुधरने में लगातार सही व्यवहार से 3 -8  महीने लग सकते हैं।


आखिरी बात सीधी बात

किसी की मदद करना बुरा नहीं है। लेकिन अनजाने में अपना CIBIL SCORE  बर्बाद करना और भी बुरा है

लोन गारंटर बनना एक दोस्ती यारी बढ़ाना नहीं    यह एक फाइनेंसियल  फैसला है और फाइनेंसियल  फैसलों में भावना से ज़्यादा समझदारी काम आती है।

अगर कोई दबाव डाल रहा है कि अरे यार, इतना नहीं कर सकता मेरे लिए"  तो याद रखो, जो बंदा सच में मुसीबत में है, वो समझेगा। जो नहीं समझा  वो अपनी मुसीबत आप पर डालने की कोशिश कर रहा था।

आपका CIBIL स्कोर आपकी मेहनत से बना है। उसे बचाओ  धन्यब्वाद 





अगर यह जानकारी अच्छी  लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें, क्योंकि एक गलत गारंटी किसी की financial life खराब कर सकती है 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ